फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In the morning and night falling winter thaw loaded

भोर व रात में पड़ रही गलन भरी सर्दी

Sat, 02 Jan 2016 11:27 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज जनवरी के पहले सप्ताह में काफी बदला हुआ है। सुबह व रात में भीषण ठंड पड़ रही है तो दोपहर में अच्छी धूप भी खिल रही है जिसका सभी पूरा आनंद ले रहे हैं। शनिवार को भी मौसम में तीनों रंग देखने को मिले। भोर में तेज कोहरा रहा तो दोपहर में धूप खिली लेकिन शाम ढलते ही ठंड का कहर फिर से शुरू हो गया। शनिवार को तापमान अधिकतम 25 व न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को मौसम को तीन रंग रहे। भोर में तेज कोहरा रहा। जिसके चलते ट्रेनों व बसों का संचालन प्रभावित रहा। हाइवे पर बसें व ट्रक आदि सुस्त रफ्तार से चलते रहे। सुबह सात बजे बाइक सवार भी हेड लाइट जलाकर साइकिल की रफ्तार से चल रहे थे। ट्रेनों के लेट लतीफी के चलते यात्री स्टेशन पर ठिठुरते हुए उनके आने का इंतजार करते रहे। दोपहर में तेज धूप रही। जिससे पार्क व खेल मैदान गुलजार रहे।
विज्ञापन


बच्चों ने खूब मस्ती की लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जले तो ठंड से ठिठुर रहे मवेशी भी उनके पास ही जमा हो गए। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार रविवार को ठंड बढ़ेगी, कोहरा भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed