{"_id":"350de8034ffc19cf5d66ee76093ac12c","slug":"in-nindura-fatehpur-surtganj-and-ramnagar-vote-on-28-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज व रामनगर में 28 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज व रामनगर में 28 को मतदान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार केवल एक फेरबदल किया गया है। पहले चरण में जिन ब्लॉकों में मतदान हुआ उन ब्लॉकों में इस बार चौथे चरण में मतदान होगा। वहीं पहले चरण का मतदान निंदूरा, फतेहपुर, सूरतगंज और रामनगर में 28 नवंबर को होगा। इन ब्लॉकों में नामांकन की प्रक्रिया 16 और 17 नवंबर को तथा नाम वापसी 20 नवंबर को होगी। मतगणना 12 दिसंबर को सभी ब्लॉकों पर ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
