फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Illegal vehicle drivers beat up the roadways bus driver and conductor.

Barabanki News: डग्गामार वाहन चालकों ने रोडवेज के बस चालक-परिचालक को पीटा

Sat, 16 May 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 16 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicle drivers beat up the roadways bus driver and conductor.
बाराबंकी। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई कि शुक्रवार को रोडवेज के बस चालक व परिचालक को पीट दिया। बस का शीशा तोड़ दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के गढ़ी उसरी गांव निवासी शरीफ अहमद परिवहन विभाग में बस के चालक हैं। शुक्रवार को वे कैसरबाग बस स्टेशन से सवारियों से भरी बस लेकर कंडक्टर सर्वजीत के साथ महमूदाबाद जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे बस जैसे ही कुर्सी चौराहे पर पहुंची। तीन ऑटो, जिनमें से एक पर नंबर प्लेट नहीं थी, बस के आगे आड़े-तिरछे खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और उसका शीशा तोड़ दिया। शरीफ ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें सीट से खींचकर ताबड़तोड़ लाठियों से पीटा गया। कंडक्टर सर्वजीत बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक शरीफ किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कंडक्टर को धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इस हमले में घायल चालक और कंडक्टर दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कुर्सी थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि बस चालक ने ऑटो में टक्कर मारी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed