{"_id":"69ee714f787a89c59f0bb5c3","slug":"husband-used-to-call-me-psycho-after-commenting-on-my-obesity-barabanki-news-c-315-1-brp1006-165512-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मोटापे पर कमेंट कर साइको कहता था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मोटापे पर कमेंट कर साइको कहता था पति
Mon, 27 Apr 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मैं जीना चाहती थी... जिंदगी के हर पल को महसूस करना चाहती थी... लेकिन मुझे इतना मजबूर कर दिया गया कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा, इसलिए मरने से पहले खत लिखूंगी जिंदगी के नाम...। ये शब्द किसी कहानी के नहीं, बल्कि 24 साल की नवविवाहिता डाली वर्मा के उस सुसाइड नोट के हैं, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है।
महज दो महीने पहले ही डाॅली की शादी हुई थी मगर उसने फांसी का फंदा चुन लिया। मसौली के नौबस्ता गांव निवासी डाॅली का विवाह छह फरवरी को क्षेत्र के ही शोभन पुरवा गांव निवासी आकाश वर्मा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही सब कुछ सामान्य नहीं था, लेकिन यह बात बाहर नहीं आ पाई थी।
इन दिनों डाॅली अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके नौबस्ता आई थी। 24 अप्रैल का डाॅली का शव मायके में ही फंदे से लटका मिला। घटना के बाद जब परिजन भी वजह नहीं समझ पाए। गांव के लोग भी इस बात से हैरान हैं कि आखिर इतनी जल्दी एक नवविवाहिता को ऐसा कदम उठाने के लिए क्या मजबूरी रही होगी।
विज्ञापन
तब डाॅली का एक सुसाइड नोट सामने आया। इसमें लिखा था..ससुराल जाने के बाद मैंने सबको अपना समझा लेकिन किसी ने मुझे नहीं अपनाया। हर समय यह अहसास कराया गया कि मैं पराई हूं। सिर्फ दो महीने में सबने मिलकर मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पति की ओर से मोटापे को लेकर ताने दिए जाते थे। साइको कहा जाता था।
चरित्र पर सवाल उठाए जाते थे। डाॅली ने पति का किसी अन्य लड़की से संबंध होने का शक जताया और लिखा कि 16 हजार रुपये झूठ बोलकर ले लिए। डाॅली ने अपने आखिरी शब्दों में लिखा मैं मरना नहीं चाहती थी...लेकिन मुझे मजबूर किया गया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डाॅली की मौत के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर पति आकाश वर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग समेत अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है।