{"_id":"61be2fbc4223c97faf464ca6","slug":"husband-killed-wife-s-lover-on-suspicion-of-illicit-relations-barabanki-news-lko609550859","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। करीब दो माह से लापता भैरमपुर निवासी होटल संचालक लवकुश जायसवाल (32) की हत्या कर दी गई है।
पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के शक में महिला के पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसके शव के 12 टुकड़े कर उन्हें बोरियों में भरकर सरयू नदी में फेंक दिया।
पुलिस इस खुलासे के बाद गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुटी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर होटल संचालक के खून से सने कपड़े भी बरामद कर दिया। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इस वारदात का पर्दाफाश कर सकी।
थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी लवकुश जायसवाल (32) का अमोली कला में शराब के एक ठेके के बगल में होटल था। 24 नवंबर को लवकुश घर नहीं पहुंचा।
जिस पर पत्नी ने होटल के कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि वह रात 10:30 बजे ही घर के लिए निकल गया। इस पर पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई तो उसने दूसरे दिन पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन
काफी दौड़भाग के बाद पुलिस ने छह दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज की। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि लवकुश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि अमोली कला गांव निवासी एक महिला से उसकी लगातार बात होती थी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि यहां के निवासी रितेश सिंह से लवकुश की मित्रता थी। कुछ समय पहले रितेश एक मामले में जेल गया था।
इस दौरान उसकी पत्नी से लवकुश के अवैध संबंध हो गए थे। वापस लौटने पर रितेश को इसकी जानकारी हुई तो वह काफी नाराज था।
पुलिस ने शनिवार को रितेश को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने रितेश के घर से लवकुश के खून से सने कपड़े बरामद कर लिया।
इन कपड़ों को फॉरेंसिक टीम अपने साथ ले गई है। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में रितेश ने कुबूला है कि उसने लवकुश की हत्या कर उसके शव के 12 टुकड़े कर बोरी में भरकर सरयू में फेंक दिया।
पुलिस अब गोताखोरों की मदद से सरयू में शव की तलाश कर रही है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।