{"_id":"62a23ae0b0953e4f1a39bc7c","slug":"hot-weather-barabanki-news-lko6344846127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 44 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 44 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जेठ के महीने में बेहाल कर रही गर्मी व धूप ने बृहस्पतिवार को इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। जिले का अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरा दिन आसमान से मानो आग बरसती रही। दोपहर में सड़कों पर ही नहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लू के बीच पूरा दिन धूल उड़ती रही। मौसम विभाग ने बदली की संभावना जताई है। हालांकि, बरसात होने की उम्मीद नहीं है।
पिछले कई दिनों से धूप व गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री पहुंच गया था। लोग पूरी रात उमस से बेहाल रहे। जिन जगहों पर बिजली कटौती हुई वहां के लोग रात में छतों पर घूमते दिखे। लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम के तेवर देखकर जनजीवन बेहाल हो गया। सुबह से ही हो रही कड़ी धूप दोपहर में आग बरसाती नजर आई। तापमान इस सीजन में पहली बार 44 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे से चार बजे तक लू का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ा। लगातार धूप में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई।
हीटवेव के हालातों के बीच जिला अस्पताल में पानी की कमी से होने वाले रोगों व उल्टी-दस्त से ग्रसित करीब दो दर्जन मरीज पहुंचे। सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि लगातार धूप में रहने के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए धूप से बचने का समय है। कुमारगंज विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जिले में बदली हो सकती है मगर बरसात होने की उम्मीद नहीं है। उमस से भी राहत अभी नहीं मिलने वाली।