फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hospital sealed, records seized

Barabanki News: अस्पताल सील, कब्जे में लिए अभिलेख

Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hospital sealed, records seized
सैदनपुर (बाराबंकी)। इंजेक्शन लगने के बाद हुई मासूम की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अभिलेखों को कब्जे में लेते हुए अस्पताल को सील करा दिया। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक सिरौलीगौसपुर की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई करते हुए संचालक को नोटिस जारी कर अपना बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन


बदोसराय के मरकामऊ चौराहे पर एक निजी नर्सिंग होम का संचालन सुमित के द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर रामनगर के फरेंदहा निवासी प्रदीप अपने दो वर्षीय पुत्र रिशु के सिर पर निकले फोड़े का ऑपरेशन कराने के लिए गए थे। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेते हुए आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे व जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को देखते ही कर्मचारी भाग गए। टीम ने अस्पताल में मौजूद अभिलेखों को कब्जे में लेते हुए अस्पताल को सील करा दिया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संचालक को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed