फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hospital not ready to deal with dengue

Barabanki News: डेंगू से निपटने को तैयार नहीं अस्पताल

Sat, 13 Jul 2024 05:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Hospital not ready to deal with dengue
बाराबंकी। बदलते मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के बाद हुए जलभराव से मच्छरजनित बीमारियां तेजी से पांव पसारने लगी हैं। ऐसे में सीएचसी ही नहीं जिला अस्पताल भी इन रोगों से निपटने के लिए तैयार नहीं है। किसी भी अस्पताल में न तो डेंगू वार्ड बनाया गया है और न ही इस रोग से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में यदि डेंगू ने पैर पसारे तो मरीजों को निजी अस्पताल की ओर रुख करना मजबूरी होगी।
विज्ञापन

पिछले साल डेंगू से करीब 70 से ज्यादा मौतें हुई थीं। इस रोग को लेकर लोगों में दहशत इस कदर हो गई थी कि मामूली बुखार पर भी लोग डेंगू की जांच कराने लगे थे। पैथोलॉजी चलाने वालों की चांदी हो गई थी और जांच के नाम पर मनमाना दाम वसूलने लगे थे। स्वास्थ्य विभाग इस साल भी इन सबसे सबक नहीं ले रहा है। डेंगू को लेकर अभी तक तैयारियां शुरू नहीं की हैं।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी कागजों पर चल रहा है। कहीं पर भी आशा और स्वास्थ्यकर्मी लोगों को जागरूक करते नजर नहीं आ रहे हैं। मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव से लार्वा के पैदा होने की आशंका बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक कहीं पर भी डेंगू से निपटने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिला अस्पताल में अभी तक वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है। न ही सीएचसी में ऐसे मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा का कहना है कि जिला अस्पताल में आठ बेड का डेंगू वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा, प्लेटलेट्स के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है। डीएम सत्येंद्र कुमार के अथक प्रयासों के बाद जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू हो गई है। डेंगू से पीड़ित मरीजों को अब प्लेटलेट्स के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिला अस्पताल की पैथाेलॉजी से आसानी से मिल सकेगा।


बनाया जाएगा अलग वार्ड
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए आठ बेड का एक वार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी सीएचसी में कम से कम दो बेड डेंगू के मरीजाें के लिए आरक्षित रहेंगे। इसको लेकर सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पतालों में सभी प्रकार की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed