फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

निजी हॉस्पिटल में मरीजों से न लिया जाए अधिक चार्ज

Thu, 13 Jan 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों, जिले के कोविड संक्रमण की स्थिति व प्रभावी नियंत्रण और कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति को लेकर नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। बुधवार को जिले की नोडल अधिकारी व निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार डॉ. सारिका मोहन ने सीडीओ एकता सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक कर निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने शासन द्वारा कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों को जिलास्तर पर शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को कहा। उन्होंने सीएमओ डॉ.रामजी वर्मा को निगरानी समितियों के माध्यम से 18 वर्ष की अधिक आयु के व्यक्ति जो कोविड टीकाकरण की प्रथम तथा द्वितीय डोज से अब तक वंचित हैं उनका सर्वे कराते हुए चिह्नित कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा निर्धारित दरों पर ही इलाज किया जाए तथा किसी भी प्रकार का अधिक चार्ज मरीजों से न लिया जाए। उन्होंने लक्षण युक्त मरीजों को निगरानी समिति के माध्यम से मेडिसिन किट का वितरण और सफाई कर्मचारियों के माध्यम से गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हॉस्पिटल में उपलब्ध बेड, जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति, जीवनरक्षक दवा, रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटिलेटर, ब्लॉकवार कंटेनमेंट जोन आदि की जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के बारे भी जानकारी ली और कहा कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होने पर उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए।

सीएमओ ने अवगत कराया कि कोविड संचालित कंट्रोल सेंटर 05248-224849, 229926, 18001804133 व 9569528403 व्हाट्सएप नंबर संचालित हैं। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट, जिला महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। बैठक में डीडीओ अजय पांडेय, एसीएमओ, डीपीओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed