फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

डॉक्टर पर नशे में इलाज का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग डॉक्टर पर मरीजों ने नशे में इलाज करने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने और मामला संज्ञान में आने पर सीएमएस ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अवकाश पर भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. वीके चौधरी पर मरीजों ने नशे में इलाज करने का आरोप लगाया है। छंगेपुर निवासी रईस, नानमऊ के ओंकार और सौमया की पिंकी का आरोप है कि डॉक्टर चौधरी हमेशा नशे में रहकर ही मरीजों का इलाज करते हैं। इनके नशे की हालत में ओपीडी में बैठे होने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वह मरीजों से पर्चा लेते देख जा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों का आरोप है कि वह हमेशा नशे में रहते हैं। मरीजों का आपरेशन भी नशे की हालत में ही करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। सीएमएस डॉ. बीके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जिस पर चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed