{"_id":"61aa6c18545f743d7a29641e","slug":"hospital-barabanki-news-lko6072920142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर नशे में इलाज का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर नशे में इलाज का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग डॉक्टर पर मरीजों ने नशे में इलाज करने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने और मामला संज्ञान में आने पर सीएमएस ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अवकाश पर भेज जांच शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. वीके चौधरी पर मरीजों ने नशे में इलाज करने का आरोप लगाया है। छंगेपुर निवासी रईस, नानमऊ के ओंकार और सौमया की पिंकी का आरोप है कि डॉक्टर चौधरी हमेशा नशे में रहकर ही मरीजों का इलाज करते हैं। इनके नशे की हालत में ओपीडी में बैठे होने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वह मरीजों से पर्चा लेते देख जा रहे हैं।
मरीजों का आरोप है कि वह हमेशा नशे में रहते हैं। मरीजों का आपरेशन भी नशे की हालत में ही करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। सीएमएस डॉ. बीके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जिस पर चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)