फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

32 टीमें सक्रिय, 40 बेड का एल-वन अस्पताल आरक्षित

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और बढ़ा दी है। शासन से जारी निर्देशों के बाद सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय को एल-वन अस्पताल घोषित करते हुए 40 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा जांच के लिए जिले भर में 32 टीमों को लगाया गया है। विदेशों से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को सात दिन के लिए क्वारंटीन करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर शासन स्तर से जारी निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। विदेशों से आने वालों पर पूरी नजर रखने के आदेेश सभी सीएचसी अधीक्षकों को दिए गए हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक जांच के लिए 32 टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ ही गांव में कार्यरत निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति विदेश से आता है तो इसकी सूचना तत्काल दी जाए और सैंपल लेकर उसे सात दिन के लिए क्वारंटीन करते हुए पूरी नजर रखी जाए। यदि लक्षण दिखे तो चयनित किए 40 बेड के एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर वह प्रयास किए जाएं जो संभव हों। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने और कोविड नियमों का पालन कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और रेलवे स्टेशन पर लगाई गईं टीमें
जिलाधिकारी के आदेश पर कलेक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के बाद बस और रेलवे स्टेशन पर जांच टीमें लगा दी गई हैं। गैर राज्यों और जिलों से आने वालों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर शासन से मिले निर्देशों के बाद 32 टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय को एल-वन अस्पताल बनाते हुए 40 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही निगरानी समितियों और गांवों में तैनात आशा आंगनबाड़ी को भी बाहर से आने वालों पर पूरी नजर रखने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल विभाग को देने के आदेश दिए गए हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed