फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

नवीनीकरण के लिए 45 अस्पतालों ने नहीं किया आवदेन

Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी का आलम ये हैं कि लाइसेंस का नवीनीकरण कराना तो दूर की बात 45 अस्पताल संचालक ऐसे हैं जिन्हें अभी तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन ही नहीं किया है। जबकि ये लोग खुलेआम अस्पताल का संचालन कर मरीजों को इलाज कर रहे हैं। जानकारी के बाद सीएमओ ने ऐसे सभी अस्पताल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश एसीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत अस्पतालों की संख्या करीब 126 है। इन सभी अस्पताल संचालकों को अपने लाइसेंस का नवीनीकरण 30 जुलाई तक करा लेना चाहिए था लेकिन जांच में पता चला है कि 45 अस्पताल संचालक ऐसे हैं जिन्होंने लाइसेंस का नवीनीकरण कराना तो दूर की बात हैं अभी तक अपना प्रपत्र विभाग के पोर्टल पर अपलोड तक नहीं किए हैं। इससे सहज ही अनुमान लगाया जाता सकता है कि इन अस्पताल संचालकों में विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल संचालक मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार भी कर रहे हैं जबकि सीएमओ ने पूर्व में जारी आदेश में पहले ही कहा था कि बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए कोई भी अस्पताल संचालक मरीज को न तो भर्ती करेेगा और न ही इलाज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन मनमानी का आलम ये हैं कि सीएमओ के आदेश को दरकिनार कर अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। शहर के सतरिख नाका, आवास विकास, पल्हरी चौराहा, बड़ेल, बेगमगंज आदि में कई नामचीन अस्पताल हैं जो बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए ही संचालित किए जा रहे हैं।

जिन अस्पताल संचालकों ने अभी तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। उनके खिलाफ एसीएमओ को जांच कर कार्रवाई केे आदेेश दिए गए हैं। वहीं जिन संचालकों ने अभी तक अपने प्रपत्र विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed