फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

हिंद, मेयो और आस्था अस्पताल पर कसता जा रहा प्रशासन का शिकंजा

Tue, 11 May 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों से अवैध वसूली पकड़े जाने और प्रपत्रों को जब्त किए जाने के बाद अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। तीनों अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा और कसता जा रहा है। जिलाधिकारी इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं और उन्होंने अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह ऐसे अस्पताल संचालकों को किसी भी कीमत पर बख्शने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। लेकिन जिले के निजी अस्पताल संचालक आपदा को अवसर मान कोरोना मरीजों को लूटने में लगे हुए हैं और निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे हैं। आए दिन मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने देवा रोड स्थित आस्था अस्पताल पर छापा मारा। यहां पर ऑक्सीजन की खपत में गड़बड़ी पकड़ी थी। एसडीएम सदर की टीम इस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर और एसडीएम फतेहपुर ने हिंद और मेयो अस्पतालों में पहुंच जांच की तो मरीजों से हो रही अवैध वसूली जांच में पकड़ में आई।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने अस्पतालों के प्रपत्र अपने कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल संचालक दवाई, ऑक्सीजन और बेड चार्ज के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल संचालकों की मानवता पूरी तरह से मर चुकी है और शव देने के लिए भी पैसा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं और अस्पतालों संचालकों को नोटिस जारी कर उन्होंने साफ कर दिया है कि कोरोना महामारी में मरीजों की मदद करने के बजाए लूटखसोट करने वालों से वह सख्ती से निपटना भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed