{"_id":"5a4d19694f1c1bd4178b4abe","slug":"homeless-people-will-soon-get-permanent-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्नी तले रहने वाले 66 परिवारों को मिलेगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्नी तले रहने वाले 66 परिवारों को मिलेगी छत
Amarujala Bureau
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड़-गर्मी व बरसात जैसे कष्टकारी दिनों में पन्नी तानकर जीवन-यापन करने वाले परिवारों को अब जल्द ही छत नसीब होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शासन की ओर से भेजे गए एक आदेेेश के बाद नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने तैयारियां शुरू कर दी है। छत मिलने तक ऐसे परिवारों को फौरी तौर पर त्रिपाल आदि देकर उन्हें ठंड से बचाने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने ऐसे 66 परिवारों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
नगरीय विकास अभिकरण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री शहरी ग्रामीण आवास योजना में पात्रों को इससे लाभांवित किया जाना है। लेकिन इस योजना में आवास का लाभ सिर्फ उन पात्रों को ही मिलेगा जिनके पास स्वयं की भूमि हो, पर इनसे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन बेघरों को प्रमुुखता के साथ आवास दिए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। कोर्ट के निर्देश पर शासन से मिले आदेश के बाद डूडा ने ऐसे बेघरों की सूची जिले की एक नगर पालिका समेत 12 निकायों से मांगी है।
विज्ञापन
शहर के जमुरिया नाले के निकट हैं ऐसे परिवार
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ऐसे 62 परिवारों में कुछ गांधीनगर मोहल्ले की मलिन बस्ती व कुछ जमुरिया नाले के निकट बने एक स्कूल के पीछे निवास कर रहे परिवार शामिल हैं। इसी प्रकार रामनगर कस्बे में भी नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई सूची में 4 परिवार बताए गए हैं। इन सभी परिवार व इनके सदस्यों की संख्या व फोटोग्राफ शासन को भेजे गए हैं। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में 62 तो रामनगर कस्बे में 4 ऐसे परिवारों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। जबकि अन्य निकायों ने एक भी परिवार पन्नी के नीचे जीवन-यापन न करने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन