फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Home Guards will start the journey of election duty from Bulandshahr

बुलंदशहर से चुनावी ड्यूटी का सफर शुरू करेंगे होमगार्ड

Sun, 06 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Home Guards will start the journey of election duty from Bulandshahr
बाराबंकी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के 857 होमगार्ड के जवान गैर जिलों में जाएंगे। बुलंदशहर जिले से उनकी चुनावी ड्यूटी का सफर शुरू हो रहा है। पहले से लेकर चौथे चरण तक चुनाव कराने के बाद स्थानीय जिले में भी जिम्मेदारी निभाएंगे। रोजाना के हिसाब से इन्हें मिलने वाले ड्यूटी भत्ते में तीस रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसे लेकर शनिवार को शहर के जीआईसी प्रेक्षागृह में जवानों की आमद कराई गई।
विज्ञापन

यातायात, थाना, कचहरी व एसपी कार्यालय समेत अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात जिले के 857 होमगार्ड के जवान चुनाव कराने के लिए गैर जनपद जाएंगे। जिसकी शुरुआत बुलंदशहर जिले से हो रही है। शनिवार को जीआईसी प्रेक्षागृह में एकत्र हुए जवानों की आमद कराई गई। रविवार या सोमवार को इनकी रवानगी जीआईसी मैदान से कराई जाएगी। पहले चरण में बुलंदशहर में चुनाव कराने के बाद वह मुरादाबाद, फिर कानपुर देहात उसके बाद लखीमपुर रवाना होंगे। वापस आकर पांचवें चरण में स्थानीय जिले में चुनाव ड्यूटी में भूमिका निभाएंगे। इसके बाद भी इनका सफर बलरामपुर, संतकरीब नगर जिले में होते हुए आजमगढ़ जिले में जाकर समाप्त होगा। इस प्रकार सात चरणों में एक-एक जिले में चुनावी ड्यूटी निभाएंगे। महिला जवानों को गैर जिलों की चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। इन जवानों को निर्धारित 786 रुपये रोजाना ड्यूटी भत्ते के साथ अतिरिक्त तीस रुपये मिलेंगे। एक माह से अधिक चुनाव ड्यूटी पर रहने वाले जवानों को कुल भत्ते की एक तिहाई धनराशि उनके खातों एडवांस भेजी जाएगी। बाकी धनराशि बजट के आधार पर चुनाव बाद मिलेगा।
विज्ञापन

गैर जिलों में चुनाव कराने के लिए 857 होमगार्ड के जवान तैयार हैं। उनकी आमद कराई गई है। निर्धारित ड्यूटी भत्ते के अलावा 30 रुपये उनको चुनाव भत्ता भी मिलेगा। - धर्मेंद्र विश्वकर्मा, होमगार्ड कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed