{"_id":"ea09a8929f1f8aa55d63a3bd7ab1266e","slug":"himanshu-became-deputy-collector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु बने डिप्टी कलेक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु बने डिप्टी कलेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2015 परीक्षा में तहसील क्षेत्र के मऊ गांव निवासी हिमांशु वर्मा ने 14वीं रैंक हासिल किया है। वह डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। वह सफलता के लिए फोकस होकर पढ़ाई करने को जरूरी मानते हैं। वह एक टॉपिक पर ज्यादा किताबें और ज्यादा घंटे तक पढ़ने के बजाय एक ही टॉपिक पर ज्यादा से पढ़ने को वरीयता देते हैं।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र के मऊ गांव निवासी स्व. ईश कुमार वर्मा के बेटे हिमांशु वर्मा ने आईईटी, लखनऊ से बीटेक कम्प्यूटर साइंस से किया है। साथ ही वह पीसीएस की तैयारी भी कर रहे थे। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्ग दर्शक चाचा रवीन्द्र कुमार वर्मा को दिया है जो सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
समाजसेवी भोलानाथ मिश्र ने हिमाशु वर्मा को बधाई देते हुए कहा है कि ऐसे होनहार व्यक्तित्व को क्षेत्र की जनता सलाम करती है जिसने अपनी योग्यता के बल पर डिप्टी कलेक्टर जैसे पर को सुशोभित किया है साथ ही अपने मां बाप एंव परिजनों के साथ गांव व क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
पीसीएस-2015 में अभिषेक ने चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। अभिषेक कुमार शुक्ल का चयन पीसीएस-2015 में वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर हुआ है। चयन परिणाम आने के बाद से घर में खुशी का माहौल है। अभिषेक के पिता महेश शुक्ल आयुर्वेदिक अस्पताल देवा में फार्मासिस्ट हैं जबकि मां अशोक कुमारी आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर हैं।
उन्होंने बताया कि अभिषेक वर्तमान में केंद्रीय उत्पाद निरीक्षक पद पर गुजरात में कार्यरत हैं। वर्ष 2014 में हुई पीसीएस की परीक्षा में भी अभिषेक का चयन जिला युवा कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है। अभिषेक बड़ी बहन चेतना एसबीआई अमौसी ब्रांच में मैनेजर हैं।