फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Highway will remain closed for 30 hours, vehicles will not come even from Haidergarh

Barabanki News: 30 घंटे बंद रहेगा हाईवे, हैदरगढ़ से भी नहीं आएंगे वाहन

Fri, 29 Dec 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 29 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Highway will remain closed for 30 hours, vehicles will not come even from Haidergarh
बाराबंकी। अगर आप शुक्रवार की शाम से शनिवार देर रात तक लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफर करने जा रहे हैं ताे सतर्क हो जाइए। 30 दिसंबर को अयाेध्या में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले में भी यातायात व्यवस्था व्यापक तौर पर बदली रहेगी। शुक्रवार शाम से शनिवार देर रात तक जहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे बंद रहेगा वहीं हैदरगढ़ की ओर से बाराबंकी व रामसनेहीघाट की ओर भी वाहन नहीं आएंगे। कई जगहाें पर मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर देश भर से विशिष्ट व अतिविशिष्ठ लोगों के वाहनों के अलावा सैंकड़ों बसें लखनऊ-अयोध्या हाईवे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। इसलिए शुक्रवार शाम से लखनऊ की सीमा से ही पूर्वांचल के जिलों की ओर आने वाले वाहनों को रोका जाएगा। इन वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर डायवर्ट कर अंबेडकरनगर होते हुए बस्ती व अन्य जिलाें को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के निकट चौपुला के पास गत दिनों में लगे जाम की वजह से इस बार बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर वाहनों को जाने तो दिया जाएगा मगर गोंडा व बहराइच की ओर से आने वाले वाहनों को दो भागों में बांटा जाएगा। छोटे वाहनों को चौकाघाट से मरकामऊ होते हुए बदोसराय मार्ग से सफदरगंज में हाईवे पर निकाला जाएगा। जबकि सीतापुर की ओर जाने वाले वाहन रामनगर से सुढि़यामऊ वाया फतेहपुर, कुर्सी होते हुए लखनऊ व महमूदाबाद की ओर से सीतापुर आ व जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे से हैदरगढ़ से मुड़कर बाराबंकी व रामसनेहीघाट आने वालों को भी रोका जाएगा। यह वाहन सुल्तानपुर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। इसके लिए हैदरगढ़ से ही वाहनों को रोका जाएगा। 30 दिसंबर को अयोध्या प्रशासन द्वारा हरी झंडी दिए जाने के बाद करीब 30 घंटे बाद रात 12 बजे से डायवर्जन रात खत्म होने की उम्मीद है।




सात सेक्टर में बंटा हाईवे, मौजूद रहेंगी एंबुलेंस व क्रेन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे को करीब सात-सात किमी के हिसाब से सात सेक्टरों में बांट दिया गया है। शहर कोतवाली, सफदरगंज, जैदपुर व रामसनेहीघाट पुलिस के अलावा तीन सीओ तैनात रहेंगे। पुलिस के सात वाहन अलग से मुस्तैद रहेंगे। मोहम्मदपु़र चौकी, चौपुला व अहमदपुर टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। 12-12 किमी की दूरी पर चार क्रेन तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ी ताे ड्रोन कैमरों से निगरनी होगी। सुरक्षा की कमान एसपी स्वयं संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed