{"_id":"644a93342ac7a0dd960b285f","slug":"health-services-derailed-due-to-transfer-of-four-doctors-barabanki-news-c-13-1-204391-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार डॉक्टरों के तबादले से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार डॉक्टरों के तबादले से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी
Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
क्रासर
- आर्थों के डॉक्टर के तबादले से प्रभावित हुआ मेडिकल बोर्ड का काम
- पहले से 66 डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है जिले का स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। अस्पतालों में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और डॉक्टरों की संख्या घटती जा रही है। 66 डॉक्टरों की पहले से ही कमी चल रही है ऊपर से चार और डॉक्टरों का तबादला गैरजनपद होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हो गई हैं। एक तरफ जहां इन डॉक्टरों के तबादलों से सबसे ज्यादा मेडिकल बोर्ड का काम प्रभावित होने लगा है वहीं मरीज आए दिन परेशान हो रहे हैं।
जिले में मौजूदा समय में अंडर सीएमओ चिकित्सकों के 236 पद स्वीकृत हैं। मौजूदा समय में 170 डॉक्टर ही कार्यरत हैं 66 डॉक्टरों की पहले से कमी बनी हुई। इन सबके बीच दो दिन पूर्व चार और चिकित्सकों का तबादला गैर जनपद कर दिया गया। इस तरह से देखा जाए तो 70 डॉक्टर कम हो गए हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते पहले से ही बदहाल चल रही स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होती जा रही हैं परन्तु जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे। नतीजा ये कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मौसम में आए बदलाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों सीएचसी पर एक दिन में कम से कम 250 से 300 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं परन्तु चिकित्सकों की कमी के कारण यहां पर आने वाले मरीजों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है।
बाक्स
डेढ़ साल से बंद है हृदय रोग की ओपीडी
चिकित्सकों की कमी का आलम ये हैं कि जिला अस्पताल में बने हृदय रोग की ओपीडी पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी है। यहां पर तैनात रहे चिकित्सक संजीव वर्मा के रिटायर हो जाने के बाद से आज तक एक हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनात जिला अस्पताल में नहीं की जा सका है। इसके अलावा दो फिजीशियन की कमी अभी बनी हुई है। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से अभी तक किसी की तैनाती न किए जाने से अल्ट्रासांउड भी ठप है।
विज्ञापन
बाक्स
अंडर सीएमओ तैनात डॉक्टर महेन्द्र पिछले काफी समय से दिव्यांगों के मेडिकल बोर्ड का कार्य देख रहे हैं। लेकिन शासन ने इनका तबादला भी गैरजनपद कर दिया है। इनके तबादले के कारण दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के साथ ही पुलिस केस, आर्थो के कार्य प्रभावित होंगे, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इनके तबादले के बाद विभाग के पास अभी कोई ऐसा चिकित्सक नहीं है जिसे मेडिकल बोर्ड के काम में लगाया जा सके।
बाक्स
जिले में तैनात चार और डॉक्टरों का तबादला शासन ने गैरजनपद हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर मेडिकल बोर्ड के कार्य पर पड़ेगा। विभाग के पास पहले से ही चिकित्सकों की काफी कमी है। जल्द ही पत्र भेजकर शासन को अवगत कराया जाएगा।
डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ