फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   health

महिलाओं के प्रसव व एक्सरे की 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Fri, 01 Apr 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
health
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। 100 बेड के अस्पताल में एक अप्रैल से एमटीपी, डीएनसी जांच व प्रसव की सुविधा के साथ-साथ 24 घंटे एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही महिलाओं को प्रसव से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज स्त्री रोग विशेषज्ञ की निगरानी में शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर के सौ बेड युक्त संयुक्त चिकित्सालय में सुविधाओं का दायरा बढ़ने जा रहा है। यहां पर तैनात सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता के प्रयासों से उपर्युक्त सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं एक अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएंगी। अभी तक यहां पर प्रसव का कार्य सीएचसी के हवाले था। वहां पर एएनएम एवं स्टाफ नर्स द्वारा प्रसव कराया जाता था।
विज्ञापन

अब प्रसव कराने की जिम्मेदारी संयुक्त चिकित्सालय की हो गई है। वहां पर प्रशिक्षित चिकित्सक की निगरानी में प्रसव कराये जाएंगे। इससे प्रसव के दौरान होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएचसी का लेबर रूम संयुक्त चिकित्सालय को हैंडओवर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अभी तक केवल ओपीडी के दौरान ही एक्स-रे हो पाते थे। अब एक्सरे की सुविधा 24 घंटे मिल सकेगी। महिलाओं के गर्भ से शिशु और प्रसव की जो भी समस्याएं आती थीं जिसके लिए उनको इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था। अब इससे निपटने के लिए डीएनसी एमटीपी जांच की सुविधा यहां मिलना शुरू हो गई है।

इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से तराई क्षेत्र कि ग्रामीण महिलाओं को इधर-उधर भटकने से निजात मिलेगी। वहीं 24 घंटे एक्सरे की सुविधा होने से आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से घायल होने वाले लोगों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि यह सुविधाएं एक अप्रैल से यहां चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed