फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Head constable dies of heart attack

हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से गई जान

Thu, 19 Nov 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Head constable dies of heart attack
मसौली (बाराबंकी)। मसौली थाने पर पीआरवी 112 में तैनात हेड कांस्टेबल सूर्यभान सिंह की मंगलवार रात अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह बहराइच जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को हेड कांस्टेबल सूर्यभान सिंह थाना मसौली की पीआरवी 1713 पर रात्रि की शिफ्ट पर ड्यूटी पर थे तभी अचानक बेचैनी महसूस होने पर सहकर्मी उनके बाराबंकी स्थित महादेव सिटी आवास पर लेकर गये। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। सूर्यभान सिंह वर्ष 1997 बैच के आरक्षी थे तथा करीब आठ माह पूर्व हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन हुआ था।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के ग्राम शिवपुर थाना खैरीघाट के मूल निवासी सूर्यभान सिंह शहर के महादेव सिटी मोहारीपुरवा में मकान बनवाकर रहते थे। एक वर्ष से मसौली थाने की डायल 112 के 1713 पर तैनात थे। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर पुलिस विभाग में शोक छा गया। उनकी मौत सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र शर्मा, डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने उनके परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed