{"_id":"f8de0ff1996eedb541f16bebad008e4d","slug":"hawan-for-vc-s-intelligence-purification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद द्वारा डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों का लेखाजोखा ऑनलाइन न करने व डिग्री कॉलेजों में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाए जाने के खिलाफ गांधी भवन परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे डिग्री शिक्षकों ने धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को कुलपति की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने हवन में आहुतियां डाली।
उच्च शिक्षा उत्थान समिति जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह बौझड़ ने कहा कि डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों का जमकर शोषण हो रहा है। वेतन का भुगतान भी कॉलेज प्रशासन मैनुअली कर रहा है। नियुक्ति पत्र भी शिक्षकों को नहीं दिया भी जाता। विश्वविद्यालय का अनुमोदन पत्र भी कॉलेज प्रबंधन अपने पास ही रखता है।
जनपद के सभी डिग्री कॉलेजों का यही हाल है। इनकी शिकायत डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति से लेकर राज्यपाल तक की गई। राज्यपाल ने कुलपति को इस बाबत आदेश भी दिए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुलपति भी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। जिसके चलते उनकी बुद्धि शुुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया। पुरोहित के मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां डालीं। इस मौके पर जेपी सिंह, डॉ. एमपी सिंह, अनूप सिंह, डॉ. दीपक वर्मा व विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।