फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   handicap camp

खड़े रहे दिव्यांग तो किसी ने चबूतरे का लिया सहारा

Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
handicap camp
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को उपकरण देने के उद्देश्य से आयोजित चिन्हांकन शिविर अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा दिखा। बदइंतजामी के चलते शिविर में दिव्यांगों को बैठाने के लिए भी ब्लॉक प्रशासन के स्तर पर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। इससे शिविर में आए दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर दिव्यांग संगठनों में रोष है।
विज्ञापन

दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित चिन्हांकन शिविर में 27 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण आदि उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में शिविर में दिव्यांगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। आरोप है कि ब्लॉक सभागार में हुए इस कार्यक्रम में दिव्यांगों को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां तक उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी नागेश पटेल ने बताया कि शिविर में अव्यवस्थाओं पर जब बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह को फोन किया गया तो दो चार कुर्सिया उपलब्ध कराई गई। इसके बाद भी दिव्यांगों को चबूतरे और विवशता वश जमीन पर बैठना पड़ा। इस संबंध में दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 27 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण आदि के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed