{"_id":"719429eabe88e322e4ae3b164bcf1fef","slug":"half-6-million-voters-for-the-3612-gp-posts-will-today-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत के 3612 पदों के लिए साढ़े 6 लाख वोटर आज करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत के 3612 पदों के लिए साढ़े 6 लाख वोटर आज करेंगे मतदान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के लिए शनिवार को जिले के चार ब्लॉकों में वोट डाले जाएंगे। ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्य के करीब 3612 पदों के लिए करीब साढ़े छह लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
पहले चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों निंदूरा, फतेहपुर, रामनगर और सूरतगंज में मतदान होगा। यहां पर प्रधान के 366 पदों के लिए 2426 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार ग्राम सदस्य के 4538 पदों के लिए 1186 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले 2542 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के कई पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ है।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी ब्लॉकों से 408 मतदान केंद्र और 969 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। प्रशासन का दावा है कि सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदेय स्थलों पर पहुंच गई थी। पंचायत चुनाव को लेकर जिन कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सभी ब्लॉकों का जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों की रवानगी के विषय में ब्लॉकों में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।