फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gun shot

कार सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
gun shot
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के सिर के ऊपरी हिस्से से सटकर निकल गई। इसके बाद हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत फैला दी। सूचना पर प्रभारी एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आननफानन सिर पर गोली लगने से घायल दुकानदार को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भिटौलीकला चौराहे पर लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के घुरू का पुरवा निवासी गगन यादव की दुकान है। पुलिस के मुताबिक, भिटौली कला निवासी जेपी यादव से रुपये को लेनदेन को लेकर विवाद था। बुधवार की शाम को जेपी यादव अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। वहां उसने दुकानदार गगन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली सिर से सटकर निकल गई।
विज्ञापन

इससे उसके कान व एक हाथ पर चोट आई। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह, सीओ सदर नवीन सिंह व प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। घायल दुकानदार को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौकेे से पुलिस को खाली खोखे भी पड़े मिले। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रुपये को लेकर मारपीट हुई है। कुर्सी लगने से युवक घायल हुआ। उसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। दो आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed