{"_id":"627c0cb4ab927d19c63b63aa","slug":"gun-shot-barabanki-news-lko630164214","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के सिर के ऊपरी हिस्से से सटकर निकल गई। इसके बाद हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत फैला दी। सूचना पर प्रभारी एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आननफानन सिर पर गोली लगने से घायल दुकानदार को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।
भिटौलीकला चौराहे पर लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के घुरू का पुरवा निवासी गगन यादव की दुकान है। पुलिस के मुताबिक, भिटौली कला निवासी जेपी यादव से रुपये को लेनदेन को लेकर विवाद था। बुधवार की शाम को जेपी यादव अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। वहां उसने दुकानदार गगन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली सिर से सटकर निकल गई।
इससे उसके कान व एक हाथ पर चोट आई। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह, सीओ सदर नवीन सिंह व प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। घायल दुकानदार को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मौकेे से पुलिस को खाली खोखे भी पड़े मिले। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रुपये को लेकर मारपीट हुई है। कुर्सी लगने से युवक घायल हुआ। उसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। दो आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।