{"_id":"57cc61fc4f1c1ba9303175c0","slug":"gulriha-primary-school-selected-in-excellent-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा उत्कृष्ट विद्यालय में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा उत्कृष्ट विद्यालय में चयनित
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा उत्कृष्ट विद्यालय में चयनित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा को सत्र 2015-16 के लिए उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। विद्यालय में 180 छात्र-छात्राओं को आधुनिक तरीके टीवी, लैपटॉप, सीडी प्लेयर आदि का प्रयोग करके शिक्षा दी जाती है। विद्यालय का वातावरण हरा-भरा है।
शौचालय, पानी की टंकी आदि को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने अपने प्रयास व जिला स्तर से सामुदायिक सहयोग से जुटाए हैं। विद्यालय ने प्रदेश स्तर पर एक आदर्श विद्यालय की पहचान बनाई है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल को लालबहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान लखनऊ में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के विकास के लिए एक लाख बीस हजार रुपये की धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेंगे।