फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Graduation and masters examinations started amidst restrictions

पाबंदियों के बीच स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं शुरू

Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Graduation and masters examinations started amidst restrictions
बाराबंकी। कोविड नियमों के बीच स्नातक व परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। दोनों पालियों में करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों को सैनिटाइज पैनल से होकर गुजरना पड़ा और सिटिंग प्लान में परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। परीक्षा के दौरान ने औचक निरीक्षण किया गया और परीक्षा का हाल देखा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयीय परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रश्नपत्रों के वितरण व उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज को 28 व रामनगर पीजी कॉलेज रामनगर को 14 महाविद्यालयों का संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और गेट पर बने सैनिटाइज पैनल से होकर गुजरे। परीक्षार्थी मास्क लगाए रहे। कई विद्यालयों में परीक्षा कक्ष में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई और परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी व कॉमर्स की परीक्षा हुई जिसमें जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में 292 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति आचार्य रविशंकर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कोविड नियमों के बीच हो रही परीक्षा पर संतोष जताया। इस मौके पर कुलपति को महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस यादव ने महाविद्यालय की स्मारिका ऋतंवरा भेंट की।

वहीं द्वितीय पाली में बीएससी तृतीय वर्ष वनस्पति विज्ञान और एमए द्वितीय वर्ष की हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र व मध्य इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 414 के सापेक्ष 403 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संकलन केंद्र जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में 28 विद्यालयों की करीब 5200 उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई हैं।
वहीं रामनगर डिग्री कॉलेज के नोडल सहायक रामकुमार सिंह ने बताया कि कुल 14 विद्यालयों की 2800 उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed