फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   government land cleared by running bulldozer on shrine In Barabanki police team was present

Barabanki News: मजार पर चला बुलडोजर... खाली कराई गई सरकारी जमीन; पुलिस टीम रही मौजूद

Sat, 19 Jul 2025 01:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 01:12 PM IST
सार

बाराबंकी में सरकारी जमीन पर बनी मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया गया। जमीन खाली करा ली गई है। दोबारा किसी भी तरह का अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 

विज्ञापन
government land cleared by running bulldozer on shrine In Barabanki police team was present
मजार पर चला बुलडोजर... खाली कराई गई सरकारी जमीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को सरकारी जमीन पर बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया गया। सुबह-सुबह टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। मजार को हटाकर जमीन की मेड़बंदी करा दी। लोगों को आगे से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी।   

विज्ञापन


मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के नियामतपुर जंगल का है। यहां सरकारी जमीन पर मजार बनी थी। सुबह 7.00 बजे टीम पहुंची। बुलडोजर चलवाकर मजार ध्वस्त करा दी। इसके बाद मिट्टी से मेड़ रखवाकर सरकारी जमीन के घेराबंदी कर दी गई। यह कार्रवाई वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। 

विज्ञापन

...इसलिए प्रशासन को दिखानी पड़ी सख्ती

डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि नियामतपुर के जंगल में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर मजार का अवैध निर्माण कर लिया था। इसको लेकर पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। मगर, संबंधित लोगों ने न तो जवाब दिया और न ही निर्माण हटाया। आखिर में प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जा मुक्त घोषित की गई जमीन

एसडीएम, सीओ, राजस्व अधिकारी, वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से मजार को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। प्रशासन ने जमीन कब्जा मुक्त घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed