फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   goods from the AYUSH Wing lost

गुम हो गया आयुष विंग से लाखों का सामान

Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
goods from the AYUSH Wing lost
बाराबंकी जिला अस्पताल आयुष विंग के स्टॉक रूम से गायब हुए कम्यूटर। - फोटो : अमर उजाला
एनएचएम द्वारा जिला अस्पताल में एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ मिले इसके लिए आयुष विंग का निर्माण कराया था। अत्याधुनिक इस आयूषविंग में प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी, डीवीडी व लेखा-जोखा ऑनलाइन करने के लिए एक कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर की खरीद की गयी थी। भवन शुरू होने के बाद सारा सामान अस्पताल तक पहुंचा तो पर बाद में लगने के बजाए गायब हो गया।                  
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से बने आयुष विंग में पांच लाख रुपये का फर्नीचर समेत कई उपकरण खरीदे गए थे। खरीदे गए कंप्यूटर, एलईडी, डीवीडी, व्हीलचेयर, मेज, अलमारी आदि सामान आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन


आयुर्वेद इलाज के बारे में रोगियों को जागरूक किए जाने व मनोरंजन के लिए तीनों ओपीडी के सामने बने हॉल में एक बड़ी एलईडी व डीवीडी लगाया जाना था। वहीं अस्पताल का लेखा-जोखा ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर समेत लाखों रुपये का सामान अस्पताल में लगने के बजाए गायब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके सिंह से पूछा गया तो उनका पारा गरम हो गया कहा कि दवाओं की बात करो जो नहीं हैं, सीएमओ से कहकर मंगाओ, फिर पूछना की कुर्सी, मेज, कंप्यूटर व एलईडी कहां गई।


आयुर्वेदिक अस्पताल से सामान गायब होने की जानकारी नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अगर गड़बड़ी मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रमेश चंद्र, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed