{"_id":"679a6ec82c1c68f0e00238ac","slug":"girl-students-will-get-the-facility-to-do-different-experiments-in-the-lab-barabanki-news-c-315-1-brp1005-132328-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छात्राओं को मिलेगी लैब में अलग-अलग प्रयोग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छात्राओं को मिलेगी लैब में अलग-अलग प्रयोग की सुविधा
Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। विज्ञान शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदोसराय मार्ग स्थित जीजीआईसी में विभिन्न विषयों की अलग-अलग प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इस पहल से छात्राओं को उनके विषयों के अनुसार अलग-अलग प्रयोगशालाओं में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।
अब तक विद्यालय में सभी विज्ञान विषयों के प्रयोगों के लिए केवल एक ही प्रयोगशाला थी। इसी में विद्यार्थियों को जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रयोग कराए जाते थे। इससे छात्राओं को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही प्रयोगात्मक कार्य करने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब शासन द्वारा अलग-अलग विषयों की प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जिससे छात्राओं को विषयवार व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में अधिक सुविधा होगी।
जीजीआईसी में मौजूदा समय में कुल 448 छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें से विज्ञान वर्ग की कक्षा 10वीं और 12वीं में 144 छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय ने बताया कि शासन द्वारा विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयोगशाला के निर्माण से छात्राओं को अपने-अपने विषय के अनुसार प्रयोग करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी वैज्ञानिक समझ और व्यावहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।