फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl sleeping at home dies due to snakebite

Barabanki News: घर पर सो रही बालिका की सर्पदंश से मौत

Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Girl sleeping at home dies due to snakebite
सआदतगंज (बाराबंकी)। थाना मसौली क्षेत्र में घर पर सो रही बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। बालिका को सांप द्वारा डसने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित घरवालों ने वापस लौटकर सांप को भी ढूंढकर मार डाला।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के सआदतगंज निवासी विद्याशंकर राठौर की पुत्री लक्ष्मी उर्फ गौरी (10) सोमवार की रात घर में बेड पर सो रही थी। देर रात घर में घुसे जहरीले सांप ने बेड पर पहुंचकर गौरी के हाथ में डस लिया। सांस के डसने के बाद गौरी की चीख निकल पड़ी। उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी। परिजन पुत्री को लेकर अस्पताल के लिए भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बच्ची का शव लेकर घर वापस लौटे परिवार के लोगों ने सांप की तलाश शुरू की तो अलमारी के पीछे छिपा दिखा। आक्रोशित घरवालों ने उसे लाठियों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के दौरान गौरी की मां मंजू अपने मायके गई थी। सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। विद्याशंकर के परिवार में अब छोटा पुत्र अंशू बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed