{"_id":"66c67b9e66b2454c9f0916a4","slug":"girl-kidnapped-in-gonda-case-in-barabanki-barabanki-news-c-315-1-brp1006-123043-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोंडा में युवती का अपहरण, बाराबंकी में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोंडा में युवती का अपहरण, बाराबंकी में केस
Thu, 22 Aug 2024 05:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की एक युवती का गोंडा में कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। युवती किसी तरह से उनके चंगुल से छूट कर भागी। बाराबंकी पहुंचकर उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। नए कानून के तहत पुलिस केस दर्ज कर गोंडा स्थानांतरित करने की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार बाराबंकी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती गोंडा के गन्ना विकास समिति मेें काम करती है। बुधवार को वह गोंडा गई थी। वहां मैजा के पास कार सवार दो तीन युवकों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा लिया। युवती के शोर मचाने के बाद युवक उसे छोड़कर भाग गए। युवती बाराबंकी पहुंची और शहर कोतवाली में तहरीर दी।
घटना गाेंडा की होने के बाद भी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि केस दर्ज कर गोंडा स्थानांतरित किया जाएगा।