फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl accused of murder of sister sent to jail

बहन की हत्या की आरोपी युवती को भेजा जेल

Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girl accused of murder of sister sent to jail
बाराबंकी। बड़ी ने छोटी बहन की हत्या कर शव को घर के एक कमरे में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खंता सरैयां की है। यहां के निवासी कल्लू रावत की दो पुत्री किरन व गायत्री (12) तथा एक पुत्र धर्मा है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कल्लू ने बड़ी बेटी किरन का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ही ईमलिहा गांव निवासी रामजी के साथ किया था। मगर, पति से अनबन होने के कारण वह मायके में ही रहने लगी।
विज्ञापन

कल्लू ग्रामीणों की फसलों की रखवाली व बेटा धर्मा मजदूरी कर परिवार चलाता है। पत्नी की मौत व बड़ी बेटी के विवाह के बाद पिता कल्लू की देखभाल उसकी छोटी बेटी गायत्री पर ही थी। वह हमेशा खाना बनाने के बाद अपने पिता को खेत पर खाना देने जाती थी। 22 सितंबर को गायत्री पिता को खाना देने नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा हुआ तो पिता व भाई ने उसकी तलाश शुरू की मगर, कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इस पर कल्लू ने बड़ी बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बहन की हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed