फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gic

120 साल पुराने जीआईसी के जीणोद्वार पर मुख्य सचिव ने लगाई मुहर

Sat, 09 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
gic
बाराबंकी। हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू जैसे नायब हीरे देने वाले शहर के 120 साल पुराने जीआईसी के जीर्णोद्धार की उम्मीद अब पूरी होती दिख रही है। इसके प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने अपनी मुहर लगा दी है। इसका जीर्णोद्धार प्रधानमंत्री जन विकास योजना से 5.76 करोड़ की राशि से कराया जाएगा। हालांकि इसके स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा। मगर, सूरत जरूर बदलेगी।
विज्ञापन

शहर का राजकीय इंटर कॉलेज जिले का सबसे पुराना इंटर कॉलेज है। इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भले ही देश-दुनिया में अपनी ख्याति से जिले का नाम रोशन किया हो। मगर, 1900 में बना यह कॉलेज काफी जर्जर हो गया है। इसकी छत से पानी टपकता है तो खिड़की व दरवाजे कबाड़ हो गए थे। मगर, इतने बडे़ भवन को जीर्णोद्धार कराने में काफी राशि लगने के कारण कई बार शासन को प्रस्ताव भेजे गए पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में यहां निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने भी इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही थी। प्रस्ताव भी भेजा गया मगर, बजट के अभाव में हमेशा की तरह ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। मगर, सोमवार को प्रधानमंत्री जन विकास योजना की बैठक में जर्जर विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर प्रस्ताव भी मांगे गए। जिस पर डीआईओएस ने शहर के राजकीय इंटर कॉलेज व फतेहपुर के जीजीआईसी के जीर्णोद्धार के साथ कई अन्य कॉलेज में कार्य कराए जाने की आवश्यकता जताई। जिस पर मौजूद राजकीय इंटर कॉलेज के 5.76 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर तत्काल मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने मुहर लगा दी।
वहीं अन्य के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। मुख्य सचिव के मुहर लगने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार की उम्मीद पूरी होती दिख रही है। प्रधानमंत्री जन विकास योजना की 5.76 करोड की राशि से कॉलेज के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बल्कि बरामदा युक्त 23 कमरे के इस भवन की छत, फर्श, प्लास्टर, वायरिंग के साथ खिड़की व दरवाजे लगाकर लकदक किया जाएगा।
यूपीटीयू की नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि इस बार यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। ऐसे में विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी जो इस परीक्षा को इंतजार कर रहे हैं। वह जेईई मेंस की परीक्षा का रजिस्ट्रेशन करा लें। जिसकी अंतिम तारीख 16 जनवरी है।
उन्होंने बोर्ड परीक्षा के संबंध में कहा कि जो नया मानक तय किया गया है। उसमें परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक हो रही है। ऐसे में गत वर्ष से अधिक परीक्षा केंद्र न होने पाए इसका ध्यान रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाये। ताकि समय से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो सके। अपर मुख्य सचिव के साथ विशेष सचिव उदय भान त्रिपाठी मौजूद रहे।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार पर मुख्य सचिव की मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री जन विकास योजना से 5.76 करोड़ से जीर्णोद्धार का कार्य होगा। इस कार्य से विद्यालय भवन का स्वरूप नहीं बदलेगा। बल्कि छत, फर्श, प्लास्टर व खिड़की दरवाजे बदलकर उसकी सूरत बदलने का काम होगा।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed