फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ghaghra flooded again, stir in the valley

फिर उफनाई घाघरा, तराई में हड़कंप

Sun, 10 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 10 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra flooded again, stir in the valley
ग्रामीणों ने शुरू किया पलायन - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले तक घट रही घाघरा के जलस्तर मे रविवार को फिर से बढ़ने लगा है।  पानी घटने से जिन गांवों के ग्रंामीणों ने राहत की सांस ली थी। वहां दोबारा पानी पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


नदी का पानी अब तटीय इलाकों के गांवो में आगे बढ़ने के लिए बेताब नजर आ रहा है। घाघरा से सटे नालों में पानी चलने लगा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में तैनात राजस्व कर्मियों का बाढ़ क्षेत्र में कहीं अता-पता नही है। नेपाल और तराई में वर्षा के चलते उफनाई घाघरा नदी के किनारे बसे ग्रामीण संकट में है।
विज्ञापन


घाघरा अब खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर की दूरी पर है। नदी में जलस्तर की बढ़ोतरी को देखकर कछार में बसे रायपुर, नैपुरा, परसावल, के ग्रामीण अपने परिवारों के साथ सुरक्षित ठिकानों की ओर रूख कर लिया है। इधर जलस्तर बढते ही तेलवारी, इटहुआपूरब, कोठरी गौरिया में घाघरा जबरदस्त कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में नदी कहर बरपा रही है। नदी का रौद्र रूप देखकर तटीय क्षेत्र में बसने वाले परिवारों की धड़कने तेज होती जा रही है। ढेमा, किठूली, रामपुर, अतरसुईया, कमियार, बांसगाव, टिकरी, सहित अन्य तटीय गांवों के निकट घाघरा उफान मार रही है। इन गांवों में भी बाढ़ के भय से लोग भयभीत है। 


घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने की बात सामने आई है। बाढ़ चौकियाें पर तैनात कर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है। जिन गांवों में पानी पहुंच रहा है वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। -हरिकेश चौरसिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed