{"_id":"669459b41612524eca06a7e4","slug":"gave-training-to-female-football-players-barabanki-news-c-315-1-slko1012-120623-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण
Mon, 15 Jul 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे विशेष फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में रविवार को महिला खिलाड़ियों को गोल व फील्ड व्यवस्था के तरीके बताए गए। कोच श्रद्धा सोनकर ने खिलाड़ियों को बताया कि किस प्रकार फील्ड में व्यवस्थित रहकर विपक्षी टीम को मानसिक रूप से परेशान किया जा सकता है और कैसे बॉल को पास करते हुए आगे बढ़ना है। इस दौरान कई प्रकार के ड्रिल भी कराए गए।
जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव ने बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें विपक्षी टीम को मात देने के लिए हर खिलाड़ी को उसकी विधा के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव ने बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें विपक्षी टीम को मात देने के लिए हर खिलाड़ी को उसकी विधा के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन