{"_id":"605101578ebc3e5908694d8d","slug":"gas-pipe-line-barabanki-news-lko569915581","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस, सर्वे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ में अब रसोई गैस के लिए सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले वर्ष तक कस्बावासियों को पानी की तरह गैस भी पाइप लाइन के जरिए सप्लाई की जाएगी। पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की लाइनें बिछाने के लिए टोरंटो गैस कंपनी के कर्मियों ने नगर के मोहल्लों का सर्वे शुरू कर दिया है। कंपनी ने काम शुरू करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की है।
कस्बा हैदरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की जगह पीएनजी गैस पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस को चूल्हे तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले एक वर्ष में लोगों को एलपीजी बुकिंग, सिलेंडर लादकर आने जाने तथा सिलेंडर से गैस चोरी होने के झंझट से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। अमेठी के जगदीशपुर से हाईवे किनारे बिछाई जा रही पीएनजी गैस के लिए 12 इंच लोहे की पाइप बिछाई जा रही है। इन्हौना डीवाई नहर पुल के आगे पीएनजी लाइन में 90 एमएम की पाइप दशहरा बाग मार्ग के बगल से होकर रायबरेली मार्ग तक तथा ब्रम्हनान मोहल्ला होकर बछरावां मार्ग व मुख्य चौराहे तक बिछाई जाएगी।
फिर 32 एमएम की पाइप अन्य गलियों तक पहुंचाई जाएगी। इस पाइप से 20 एमएम जीआई पाइप के सहारे लोगों के घरों तक पीएनजी गैस पहुंचेगी। बिजली बिल की तरह मीटर रीडिंग के आधार पर गैस खर्च का भुगतान जमा होगा। टोरंटो गैस कंपनी ने पीएनजी लाइन बिछाने का काम श्री इंटरप्राइजेज को सौंपा है।
विज्ञापन
कंपनी से तैयार रोडमैप में हाईवे के दक्षिण सात किमी. पाइप लाइन बिछाई जानी है। कंपनी के अनुसार यह अधिक सुरक्षित तथा हवा में हल्की होने से लीकेज आदि की अवस्था में उड़ जाएगी। जबकि एलपीजी भारी गैस होने के कारण नीचे ही रह जाती है। सुरक्षा के लिए पाइप लाइन से लेकर रसोई गैस चूल्हे तक तीन वॉल्व लगाए जाएंगे।
नगर पंचायत की उदासीनता से योजना शुरू होने में देरी हो रही है। पाइप लाइन बिछाने का पूरा रोडमैप तैयार करके एनओसी के लिए कंपनी के कर्मचारी पंद्रह दिन से नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को पूरे दिन कार्यालय में रुकने के बाद भी अधिशासी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। अधिशासी अधिकारी रवींद्र मोहन ने बताया कि आकस्मिक अवकाश पर होने के कारण कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जल्द ही कंपनी के रूट प्लान की जांच कर एनओसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।