{"_id":"626844b815cfdb2af57f1f25","slug":"gas-cylinder-barabanki-news-lko6279785134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में अवैध रूप से बिक रहे थे गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में अवैध रूप से बिक रहे थे गैस सिलेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में सीएससी की आड़ में अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है। मंगलवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने शहावपुर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। टीम ने यहां से 14 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं जो बिक्री के लिए रखे हुए थे। टीम की इस कार्रवाई से अवैैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के माध्यम से भी घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री की जाती है। परंतु इसकी आड़ में अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का कारोबार किया जा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा मारे गए छापे से हुआ। आपूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार सिंह और इमरान मंजूर की टीम ने शहावपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित इमरान की दुकान पर छापा मारा।
जांच के दौरान टीम ने यहां से 14 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किये। टीम ने बताया कि जांच में इनमें से सात सिलेंडर भरे तथा सात सिलेंडर खाली पाए गये। दुकान संचालक से जब गैस सिलेंडर बिक्री करने के दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह बगले झांकने लगा और किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
टीम ने बताया कि जांच के दौरान ये गैस सिलेंडर शहर स्थित कर्नल गैस एजेंसी के पाए गये हैं। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।