फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gangster on 13 including mafia Mukhtar Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 पर लगा गैंगस्टर

Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gangster on 13 including mafia Mukhtar Ansari
बाराबंकी। बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली में मुख्तार के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगस्टर के इस मुकदमे में मऊ, गाजीपुर, लखनऊ व प्रयागराज के 12 सदस्य भी नामजद किए गये हैं। ये आरोपित एंबुलेंस प्रकरण में पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि गैंग लीडर गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद के यूसुफपुर के मूल निवासी व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी समेत उनके गैंग के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इनमें गैंग के सदस्य मऊ जिले के बलियामऊ मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, डॉ. शेषनाथ राय, थाना सराय लखंसी के अहिरौली के राजनाथ यादव, ग्राम सरवां के आनंद यादव, गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद के मंगलबाजार यूसुफपुर के सुरेंद्र शर्मा, सैदपुर बाजार मुहल्ला रौजा के मो. शाहिद, फिरोज कुरैशी, अफरोज उर्फ चुन्नू, जफर उर्फ चंदा, सलीम, प्रयागराज के थाना करेली के वसिहाबाद सदियापुर के मो. सुहैब मुजाहिद और लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लारी हाता कॉलोनी का मो. जाफरी उर्फ शाहिद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब जेल में बंद होने के दौरान मुख्तार अंसारी न्यायालय जाने के लिए निजी एंबुलेंस (यूपी 41 एटी 7171) का प्रयोग करता था। यह एंबुलेंस बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में 21 मार्च 2013 में पंजीकृत कराई गई थी। 31 मार्च 2021 को मामला चर्चा में आने पर कोतवाली नगर पुलिस ने दो दिन बाद मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय पर जालसाजी का मुकदमा लिखा था।
जांच में यह एंबुलेंस बाराबंकी कोतवाली नगर के मुहल्ला रफीनगर के मकान नंबर 56 के पते पर पंजीकृत कराई गई थी। सत्यापन में यह पता ही गलत पाया गया था। यही नहीं इस एंबुलेंस की 31 जुलाई 2017 से फिटनेस तक नहीं हुई थी ऐसे में यह एंबुलेंस प्रदेश की सीमा पार करते हुए पंजाब में संचालित हो रही थी। उसे सीओ नवीन सिंह पांच अप्रैल 2021 को पंजाब से वापस बाराबंकी लेकर आए थे।

एंबुलेंस प्रकरण में अब तक पुलिस ने दो अप्रैल 2021 को पहला मुकदमा जालसाजी का लिखा और करीब तीन माह बाद सभी आरोपितों के खिलाफ 04 जुलाई 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने 24 मार्च 2022 को गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया उसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा लिखा।
मुकदमे के बाद पुलिस चार्जशीट लगाकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed