{"_id":"667b504b2fc218925c052444","slug":"gangster-action-against-93-morphine-smugglers-kingpin-in-jail-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119468-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 93 मार्फीन तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, सरगना जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 93 मार्फीन तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, सरगना जेल में
Wed, 26 Jun 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नशे के सौदागरों पर प्रभावी लगाम कसने के लिए बीते एक साल में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े 93 बड़े तस्करों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई है। इतना ही नहीं इनकी 80 करोड़ की संपत्तियां भी जब्त कर कई सरगनाओं को जेल पहुंचाया गया। वर्तमान में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े करीब दो दर्जन छोटे बड़े सरगना जेल में हैं। उनके जिन ठिकानों पर कभी लग्जरी गाड़ियों का जमावड़ा होता था वहां अब वीरानी छाई दिखती है।
बाराबंकी को मार्फीन की तस्करी का गढ़ माना जाता था। यहां जैदपुर, सतरिख, सफदरगंज, रामसनेहीघाट, असंद्रा समेत कई इलाकों में शाम होते ही नशेड़ियों की भीड़ जुटने लगती थी। बीते करीब चार दशक में तस्करी के इस नेटवर्क को तोड़ने के कई प्रयास हुए लेकिन तस्करों की ऊंची पहुंच के आगे अफसरों की कार्रवाई पूरी तरह परवान नहीं चढ़ सकी। बीते पांच साल से पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए तस्करों की कमर तोड़ने के लिए कैरियर के साथ ही तस्करी से जुड़े बड़े सरगनाओं को पकड़ कर मादक पदार्थों के इस धंधे करारी चोट दी। इसके चलते ही बीते एक साल में पुलिस ने 93 तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही इनकी करीब 80 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क कर जब्त की। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े लोगों पर हुई इस सख्त कार्रवाई के कारण ही डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को दिल्ली में 27 जून को राष्ट्रीय बाल कल्याण आयोग द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
जैदपुर के टिकरा उस्मा व टिकरा मुर्तजा गांव में दो दर्जन से अधिक तस्करों के मकान व ठिकाने वीरान पड़े है। सिद्धौर में बाजार क बीच बनी मार्केट कुर्क हो चुकी है। राजा कटरा गांव के मुनव्वर का गैंग खत्म हो गया। इनकी 16 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। केवल जिले में ही नहीं लखनऊ व अन्य जनपदों में तस्करों की अकूत संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लग चुके हैं।
विज्ञापन
बीते एक साल में पुलिस ने करीब 10 किलो अफीम, 73.137 किलो मार्फीन, 58.524 किलो स्मैक, 101 किलो गांजा, 1954.933 किलो पोस्ता छिलका बरामद किया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह बताते हैं कि मादक पदार्थ को लेकर पुलिस अब नियमित तौर पर अभियान चला रही है।