फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gandhi Club will make the golden history of hockey memorable: Gop

हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को यादगार बनाएगा गांधी क्लब: गोप

Mon, 10 Nov 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Club will make the golden history of hockey memorable: Gop
बाराबंकी। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को गांधी भवन में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा शताब्दी समारोह की शुरुआत की गई। बैठक से पहले क्लब के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नगर के देवा रोड स्थित पुलिस लाइन चौराहा पर स्थापित हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे पद्मश्री के.डी सिंह बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

गांधी भवन में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री गोप ने बताया कि महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब इस शताब्दी वर्ष में खेल भावना को जाग्रत करने और हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को यादगार बनाने के लिए कई विशेष आयोजन होंगे। इसमें हॉकी टूर्नामेंट, खेल प्रदर्शनी आदि कई प्रमुख कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी और खेल प्रेमियों को हॉकी से जोड़ने के लिए गांधी भवन में एक विशाल फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो दर्शकों को भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्षों की दृश्य यात्रा से रूबरू कराएगी। साथ ही शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, उमेर किदवई, सलाउद्दीन किदवई, प्रमोद वाजपेई, विजय अवस्थी, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed