फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FSDA will test the drugs, viscera sent for testing

Barabanki News: दवाओं की जांच करेगा एफएसडीए, विसरा परीक्षण को भेजा

Tue, 16 Jul 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
FSDA will test the drugs, viscera sent for testing
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा फतेहपुर में कथित रूप से गलत इलाज के कारण हुई एक बच्चे की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है। बच्चे को कौन सी दवा दी गई, इसकी जांच कराने के लिए पुलिस ने एफएसडीए की ड्रग इकाई के औषधि निरीक्षक को भी एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पथरापुर मजरे दुर्गापुर नौबस्ता निवासी राजेश कुमार ने दस्त से पीड़ित दो वर्षीय पुत्र आर्यन को फतेहपुर के सहगल क्लीनिक भर्ती कराया था। देर शाम घर पहुंचने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर गलत इलाज करने के साथ ही बच्चे को एक्सपायर दवा देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को हंगामा भी किया था। मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के पिता पीजे सहगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने चिकित्सक व उसके पिता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।
विज्ञापन

बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण अब उसका बिसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सील की गई क्लीनिक में मौजूद दवाओं के साथ ही मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की जांच भी एफएसडीए के औषधि निरीक्षक से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी चिह्नित होने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed