{"_id":"56e99e4b4f1c1b456e8b46eb","slug":"fsda-team-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली को फीका न कर दे घरेलू गैस की किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली को फीका न कर दे घरेलू गैस की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
एफएसडीए टीम सक्रिय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट खोरों पर सिंकजा करने के लिए एफएसडीए सक्रिय हो गया है। बुधवार को विभाग के अधिकारियों ने कई दुकानों से सात नमूने भरे जबकि दो दुकानों से खराब मसाले व कोल्ड ड्रिंक नष्ट कराई गई।
जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा की देख रेख में टीम ने सात दुकानाें पर छापा मारा। सफेदाबाद की गोस्वामी किराना स्टोर से आनंद बिस्कुट व बेसन, रॉयल प्वॉइंट रेस्टोरेंट से पनीर व यदुवंशी मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया। यदुवंशी मिष्ठान्न भंडार का लाइसेंस भी नहीं था। जिस पर उसे चेतावनी दी गई है।
इसके बाद टीम ने क्वालिटी रेस्टोरेंट पर छापा मार दूध व बेसन का नमूना लिया। लाइसेंस नहीं होने पर चेतावनी दी गई। बड़ेल चौराहा पर दिनेश श्रीवास्वत के यहां से खुली चाय का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
यहीं पर राकेश रस्तोगी की दुकान पर विभिन्न ब्रांडों के खराब मसाले व आधा किलो फंफूदी लगी गरी मिली जिसे नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम ने संजय मिश्र की दुकान पर छापा मारा यहां पर खराब कोल्डड्रिंक को नष्ट कराया गया।
टीम में उमेश मिश्र, अजय वर्मा, पवन वर्मा, महेंद्र कुमार व अरविंद सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे। जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि होली के मद्देनजर यह अभियान चलता रहेगा।