फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda raid

संदिग्ध पाए जाने पर 25 किलो बर्फी, 15 किलो लड्डू कराया नष्ट

Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
fsda raid
बाराबंकी। एफएसडीए द्वारा चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को संदिग्ध पाए जाने पर 25 किलो रंगीन बर्फी और 15 किलो खोआ का लड्डू नष्ट कराया। इसके अलावा पनीर, मिल्क केक, सोन पापड़ी समेत 16 नमूने भरकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

एफएसडीए की सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के तहत आलापुर के सरताज की दुकान पर संदिग्ध पाई गई 25 किलो रंगी बर्फी को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 5 हजार रुपये बताई गई है। वहीं कुरौली के राहुल की दुकान से 15 किलो खोआ का लड्डू संदिग्ध पाए जाने पर नष्ट कराया गया जिसकी कीमत 3750 रुपये बताई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा आलापुर के अकील की दुकान से पनीर, कुरौली के दीपू की दुकान से मिल्क केक, आशाराम की दुकान से सोन पापड़ी का नमूना भरकर जांच को भेजा गया। आलापुर के सरताज की दुकान से छेना, सफेदाबाद के शिवकुमार की दुुकान से बूंदी का लड्डू, प्रदीप की दुकान से कालाजाम, शिवकुमार की दुकान से खोआ, अकील की दुकान से बर्फी तथा मनीष की दुकान से बर्फी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इसके अलावा पांच नमूने खाद्य तेलों के भरे गए। इनमें धारा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, हिंद हेल्थ मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, वनस्पति ब्रांड बावर्ची, रिफाइंड राइस ब्रान आयल चस्का ब्रांड का नमूना भरकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed