{"_id":"617d9bde1dc40135775ff9b5","slug":"fsda-raid-barabanki-news-lko602518143","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदेह पर 40 किलो खोवा, 50 पैकेट छाछ कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदेह पर 40 किलो खोवा, 50 पैकेट छाछ कराई नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एफएसडीए द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कोटवाधाम स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान संदेह के आधार पर 40 किलो खोआ और 50 पैकेट छाछ के नष्ट कराए। वहीं टीम ने खाद्य पदार्थों के 12 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं नाका सतरिख स्थित एक स्टोर पर संदेह के आधार पर 80 हजार रुपये की मटर दाल को सीज कर दिया है।
भिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने शनिवार को आशीष गुप्ता की दुुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से खोआ और सरसों तेल का नमूना भरकर जांच को भेजा और संदेह के आधार पर 40 किलो खोआ तथा 50 पैकेट छांछ के नष्ट कराए। वहीं टीम ने शिव प्रसाद की दुकान से खोआ, त्रिवेणी की दुकान से खोआ, सोनू गुप्ता की दुकान से खोआ के दो और पनीर का एक नमूना भरकर जांच को भेजा तथा संदेह के आधार पर करीब एक हजार का खाद्य तेल नष्ट कराया।
इसके बाद टीम ने सफदरगंज स्थित विशुन कुमार की दुुकान पर छापा मारा। यहां से पनीर और अजय गुप्ता की दुकान से खोआ का नमूना भरकर जांच को भेजा। इसके बाद टीम ने प्यारेपुर स्थित फैमिली रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां से पनीर और दही नाका सतरिख स्थित राजीव स्टोर से सरसों का तेल और मटर दाल का नमूना भरा तथा संदेह के आधार पर 80 हजार रुपये की मटर दाल को सीज किया। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
दो होटलों पर छापा मार भरा नमूना
सिद्धौर। एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार की शाम पांच बजे कोठी स्थित रामबाबू गुप्ता और राममिलन के होटल पर छापा मारा। यहां से खोआ, छेना, रसगुल्ला, बर्फी आदि का नमूना भरकर जांच को भेजा।
इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग भी करते पाया गया और राम मिलन के होटल संचालन का लाइसेंस भी नहीं था। जिस पर एसडीएम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई के आदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी को दिए। इसकी सूचना कस्बे में फैलते ही कस्बे के अन्य दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। (संवाद)