{"_id":"5d45d6398ebc3e6d1a13ef6f","slug":"fsda-barabanki-news-lko474509683","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के सात नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के सात नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
बाराबंकी। त्योहार से पहले दूध में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को कुर्सी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सात स्थानों पर मिलावट के संदेह पर दूध के सात नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि शासन के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय के नेतृत्व में अधिकारियों टीम ने कुर्सी क्षेत्र में दूध में मिलावट की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से सात दूधियों से दूध के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। इस कार्रवाई के दौरान दूध छोड़कर कई दूधिए भाग खड़े हुए।
इस दौरान रंग कर बेची जाने वाली सब्जियों का सेवन नहीं करने की लोगों से अपील की। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि रंगी गई हरी सब्जियों की पहचान उसके डंठल से की जा सकती है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी, अरविंद कुमार, डॉ. राकेश कुमार, कंचन लता तिवारी, अनिल कुमार व पवन वर्मा मौजूद थे।