फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Friends said, Happy Friendship Day

दोस्तों ने बोला, हैप्पी फ्रेंडशिप-डे

Sun, 02 Aug 2015 09:50 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
फ्रेंडशिप-डे पर रविवार को दोस्तों ने एक दूसरे को हैप्पी फ्रेंडशिप-डे बोलकर बधाई दी। कोई मोबाइल फोन से एसएमएस तो किसी ने फेसबुक व व्हॉटसएप को माध्यम बनाया। बड़ों से लेकर बच्चों ने एक दूसरे को बधाई दी। बच्चों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए बधाई कार्ड खरीदे। वहीं, गिफ्ट की दुकानों पर फ्रेंडशिप बैंड की खरीद भी हुई।
विज्ञापन

फ्रेंडशिप-डे को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। दोस्तों ने मोबाइल पर एक दूसरे को एसएमएस कर इस दिन की बधाई दी। दोस्ती के अटूट बंधन की व्याख्या करते मैसेज एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर पहुंचते रहे। संदेश भेजने में मोबाइल अहम भूमिका अदा करते नजर आए। वहीं इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक व व्हॉटसएप  के माध्यम से दिनभर युवाओं से लेकर युवतियों के अलावा बड़ों व बच्चों में भी इस डे का क्रेज रहा। गिफ्ट शाप पर बधाई कार्ड खरीदने का क्रम पूरे दिन चला। शहर के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ले में प्रत्याशा सिंह, स्पर्धा सिंह, रति गुप्ता, सरस्वती तिवारी, निधि, प्रिया, लक्ष्मी तिवारी आदि छात्राओं ने एक दूसरे को बैंड बांधकर फ्रेंडशिप-डे की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed