फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fraudster Sharad's property worth 1.41 crore attached

Barabanki News: जालसाज शरद की 1.41 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 07 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fraudster Sharad's property worth 1.41 crore attached
बाराबंकी। कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपया जमा करवाने के बाद जालसाजी करने वाले माफिया अतुल वर्मा गिरोह के सक्रिय सदस्य शरद कुमार वर्मा की एक करोड़ 41 लाख रुपये की संपत्ति शुकवार को कुर्क कर दी गई। पुलिस के अनुसार, लाइफ लांग मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी व एसटीएस इन्फ्रा जैसी कंपनियां बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह को चिह्नित किया गया था। गिरोह का सरगना शहर के रफीनगर मोहल्ले का अतुल वर्मा है। अतुल व उसके सहयोगियों पर करीब 30 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। गिरोह के सदस्य शरद कुमार वर्मा की अपराध से अर्जित संपत्ति पुलिस ने चिह्नित की थी। शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली के फताहाबाद (बड़ेल) स्थित तीस लाख कीमत का मकान, हैदरगढ़ रोड पर एक करोड़ पांच लाख की कीमत का दो मंजिला मकान व छह लाख 60 हजार रुपये कीमत की लग्जरी कार कुर्क कर दी। रामनगर के एसएचओ शिवनरायण सिंह ने बताया कि कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 114 (1) के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed