फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fraud worth crores against retired Additional District Judge

Barabanki News: सेवानिवृत्त अपर जिला जज से करोड़ों की धोखाधड़ी

Sat, 18 Jul 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth crores against retired Additional District Judge
लखनऊ। सेवानिवृत्त अपर जिला जज जज प्रहलाद टंडन से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी कारोबारी और उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी कारोबारी विनीत सिंह और उसकी पत्नी शशि सिंह हैं। प्रेमा, सूरज कुमार और कमल किशोर भी साजिश में शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक प्रहलाद टंडन ने मई 2025 में कल्ली पश्चिम में 17 बिस्वा जमीन खरीदी थी। विनीत ने उन्हें पास की 5.5 बिस्वा और जमीन दिलाने का भरोसा दिया। उसने पूरी जमीन अधिक कीमत पर बिकवाने का भी झांसा दिया। विश्वास जीतने के लिए विनीत ने उनके खाते में अलग-अलग अकाउंट से 34 लाख रुपये भी भेजे। इससे पीड़ित को उस पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद खरीदी गई जमीन के बीच से रास्ता निकाल दिया गया। वहां प्लॉट काटकर बेच दिए गए। बची 5.5 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री आरोपी ने पत्नी शशि के नाम करा ली। आरोपी ने पुलिस लाइन के नाम दर्ज सरकारी जमीन बेचने का भी दावा किया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed